रुस्तम हत्याकांड में रिटायर्ड फौजी की जमानत पर सुनवाई आज
सुल्तानपुर। रुस्तम हत्याकांड के चर्चित मामले में जेल में निरुद्घ हत्या आरोपी रिटायर्ड फौजी की जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है। गोसाईगंज थाने के भोएं कठार निवासी रुस्तम की तीन मार्च 2010 को शहर के नार्मल चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कोतवाली देहात थाने के वजूपुर हड़ही गांव निवासी रिटायर्ड फौजी अजमुद्दीन, शमीमुद्दीन, शफीद उर्फ पप्पू, मोकीब व नूर आलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड का ट्रायल एडीजे प्रथम श्यामजीत यादव की कोर्ट में चल रहा है। जेल में निरुद्घ रिटायर्ड फौजी अजमुद्दीन ने जिला जज प्रमोद कुमार की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। आरोपी की जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी।
ब्यूरो