फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 90 हजार की आबादी बिन बिजली घंटों रही परेशान

Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तकनीकी फॉल्ट के चलते दरियापुर उपकेंद्र से चार घंटे और केएनआई उपकेंद्र से तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे शनिवार रात शहर और ग्रामीण क्षेत्र की करीब 90 हजार की आबादी को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन



दरियापुर उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर की किट शनिवार रात 11 बजे खराब हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली कर्मी फॉल्ट दुरुस्त करने में जुट गए। तकरीबन चार घंटे बाद फॉल्ट ठीक हो सका। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़ी करीब 45 हजार की आबादी को गर्मी में समस्या झेलनी पड़ी।


केएनआई उपकेंद्र की एचटी लाइन में शनिवार रात साढ़े 10 बजे जंफर कट गया। इसे ढूंढ़ने में बिजली कर्मियों को तीन घंटे लग गए। करीब डेढ़ बजे फॉल्ट ठीक हो सका। उपकेंद्र से जुड़ी करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रथम गौरव तिवारी ने बताया कि रात में ही बिजली कर्मियों ने दरियापुर और केएनआई उपकेंद्र से संबंधित खराबी दूर कर ली थी।
विज्ञापन


यही हाल असरोगा विद्युत उपकेंद्र का भी रहा। शनिवार रात नौ बजे से 11 बजे के दौरान कई बार ट्रिपिंग हुई। इसके बाद पूरी रात बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी समस्या झेलनी पड़ी। इस बीच असरोगा उपकेंद्र के जेई सचिन यादव से लोग संपर्क साधते रहे लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अधिशाषी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह द्वितीय ने कहा कि अवर अभियंताओं को फोन उठाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें