बूंदाबांदी ने भी नहीं दिलाई गर्मी से राहत
फोटो संख्या- 4,5
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में गुरुवार की दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। तेज बारिश न होने से किसानों को निराश होना पड़ा। पानी के अभाव में धान समेत अन्य फसलें सूखने लगी हैं। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल व छिटपुट बारिश की संभावना है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।