बेकाबू ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24
अमेठी। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का ट्रक बृहस्पतिवार भोर में इलाहाबाद से गिट्टी लादकर अमेठी आ रहा था। शहर के पूर्वी छोर पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक व खलासी बाल-बाल बच गए लेकिन विद्युत पोल पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने क्षति का आकलन कर 22 हजार रुपये का एस्टीमेेट बनाया। चालक की सूचना पर कंस्ट्रक्शन कंपनी से आए बीके सिंह ने 22 हजार रुपये जमा किए।