कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के भारत नगर खैंचिला स्थित कमला देवी बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दुरदुरिया का आयोजन किया गया। इसमें कुड़वार, बचनपुर, नेवरा, पूरे तिलक, भंड़रा, ककरहा, बभनगवां, भदहरा, बांसी, खैंचिला, तिवारीपुर, पलहीपुर, जुड़ैयापुर, रामदास का पुरवा, गोविंदापुर, बीबीगंज समेत अन्य क्षेत्रों की कुल 751 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
अलग-अलग समूहों में बंटी महिलाओं ने अवसान माता की पूजा-अर्चना की। प्रबंधक भरत मिलन तिवारी के संयोजन में आयोजित दुरदुरिया में प्रसाद बांटा गया। उधर, शहर के पयागीपुर स्थित पहलवान वीर बाबा धाम पर भी दूर-दराज से आए लोगों ने पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने पहलवान वीर बाबा से मनौती पूर्ण होने की कामना की।