फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में गड़बड़ी पर नपेंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों में गड़बड़ी पर नपेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

क्रासर
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक

फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता में त्योहारों के तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में एसडीएम व सीओ को त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश का पूरा प्रबंध सुनिश्चित करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि त्योहार के दिन गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगामी दो सितंबर को पडने वाले बकरीद को शांतिपूर्व व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा हुई। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीएम योगेश कुमार ने सभी एसडीएम व सीओ को क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर उपद्रवी व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें समय से पाबंद करने का आदेश दिया। उन्होंने त्योहार के पूर्व जिले की सभी मस्जिदों व जुलूस के रास्ते को चिह्नित करते हुए वहां से अवैध अतिक्रमण हटवाने, परिसर के आस-पास की साफ-सफाई तथा पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था पहले से पूरी करने का आदेश दिया। बैठक में एडीएम ईश्वरचंद्र सहित सभी एसडीएम, सीओ व क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें