फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन1

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने दिया धरना
विज्ञापन

फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। उप्र प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर तिकोनिया पार्क में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। उप्र प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सोमवार को धरना देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग पर अन्याय का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षा विभाग उन लोगों के साथ अन्याय कर रहा है। वर्षों से चली आ रही मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया। संघ ने शैक्षिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति नहीं करने का आरोप विभाग पर लगाया। कहा कि कई बार धरने के बाद शासन ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। धरने के बाद कलेक्ट्रेट में पांच सूत्री ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर गौरव श्रीवास्तव, अजय पांडेय, जबीह उल्ला, प्रेमप्रकाश, मुरलीधर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें