नवागत सीओ ने संभाला कार्यभारअमेठी। जटाशंकर मिश्र ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय पहुंच कर अपना कार्यभार संभाला। सीओ ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना है। अराजक तत्वों व अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।