फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रक्तदान कर 66 लोग बने महादानी

Wed, 14 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करते अभिषेक सि
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। सीडीओ ने भी रक्तदान किया। उनके साथ ही शिविर में 66 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन



विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बुधवार युवाओं एवं समाजसेवियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ पंजीयन चार बजे तक चलता रहा। डीएम जसजीत कौर ने युवाओं से रक्तदान का आह्वान किया। कहा कि आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।


एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। सीडीओ अंकुर कौशिक ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एसके गोयल, वरिष्ठ सर्जन एके सिंह, समाजसेवी अभिषेक सिंह, करतार केेशव यादव, अशोक सिंह, डॉ. डीएस मिश्र, रवींद्र त्रिपाठी, निजाम खान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्र, डॉ. आशुतोष, अफसर मिर्जा की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के लोगो को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक में चार बजे तक हुए कार्यक्रम में 66 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन



रक्तदान में आगे आए ये संगठन
रक्तदान शिविर में अंकुरण फाउंडेशन, गायत्री परिवार, शहीद स्मारक सेवा समिति, आजाद समाज सेवा समिति, राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ, स्पेशल युवा एंटी करप्शन ग्रुप, नेशनल यूनिटी फाउंडेशन, घर सुल्तानपुर, रेड क्रॉस सोसाइटी, सुल्तानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल सांइस, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व ब्लड बैंक परिवार के लोगों ने रक्तदान किया।



ये हैं रक्तदानी
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान कार्यक्रम में सीडीओ अंकुर कौशिक, समाजसेवी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अनीस, कांस्टेबल दीपक, मनीष, अजय कुमार गुप्ता, नीरज, राजेंद्र कुमार, बीजी, दीपक जायसवाल, रणजीत सिंह, अनिल द्विवेदी, अजय, अमित, शैलेंद्र सिंह, निमिषा, विवेक, सतीश कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, फहीम, अनुराग, संदीप, ऋषभ, शोहराब, हरिकेश, आशीष, अतुल, देवेंद्र कुमार, पीयूष, पंकज, सौरभ अग्रहरि, मनीषा सिंह, प्रतीक गुप्ता, अनुुपम ने रक्तदान किया।

इनके अलावा वैभव श्रीवास्तव, शुभम, आदित्य कुमार, शुभम, गौरव, सतीश, विष्णु नारायण, विकास पांडेय, राघवेंद्र सोनकर, अखिलेश कुमार, महेंद्र, वाजीद कुमार, अमरजीत, मो. मजहर खान, एतेशाम खान, अनूप कुमार, अनिकेत बरनवाल, आकाश, बनवारी लाल, शुभेंद्र, ज्ञान, फुरकान, शैलेश, दुर्गेश, कुलदीप, प्रिया पाल, सीमा यादव, नेहा वर्मा, सौरभ यादव, नूर आलम, आदित्य गुप्ता, आदर्श कुमार, वर्षा वर्मा आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें