फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईस्कूल में 6.51 फीसदी कम उत्तीर्ण हुए छात्र

Sun, 21 Apr 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इस बार जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.34 प्रतिशत तथा इंटर का 81.98 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले वर्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रतिशत हाईस्कूल में 89.85 तथा इंटर में 79.05 प्रतिशत रहा था। इस बार हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 6.51 फीसदी कम हुआ है, वहीं इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.93 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन



इस बार जिले में कुल 80,437 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल के 43,266 तथा इंटर के 37,664 परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 40,927 तथा इंटर के 36878 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। हाईस्कूल के 35,335 तथा इंटरमीडिएट के 30,232 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो सके। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें