43. विकास भवन में अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने पहुंचीं आवेदक। संवाद
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए ब्लॉकवार आवेदकों को बुलाया जा रहा है। सोमवार को दोस्तपुर विकास खंड की अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 62 अभ्यर्थी पहुंचीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाल विकास परियोजना के अधिकारियों की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अनुपस्थित नौ अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों को 18 मार्च को बुलाया जा रहा है। मंगलवार को लंभुआ विकास खंड की अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।