फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी की 50 हजार आबादी अंधेरे में
विज्ञापन


क्रासर
बड़गांव उपकेंद्र का पैनल जलने से आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। संग्रामपुर स्थित बड़गांव उपकेंद्र का पैनल शुक्रवार को जलने से आपूर्ति ठप हो गई है। उपकेंद्र बंद होने से करीब 50 हजार की आबादी को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसे दुरुस्त होने में अभी समय लगने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार की दोपहर बड़गांव उपकेंद्र का इनकमिंग पैनल अचानक जल गया। पैनल जलने से उपकेंद्र बंद हो गया। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों की चेकिंग में पैनल जला पाया गया। हालांकि वितरण खंड के इंजीनियर उपकेंद्र को चालू करने के प्रयास में लगे हैं लेकिन स्टोर में नया पैनल नहीं होने से दिक्कत आ रही है। इंजीनियरों ने शनिवार की रात तक पैनल मिलने की संभावना जताई है। उपकेंद्र बंद होने से इससे जुड़ी करीब 50 हजार आबादी की आपूर्ति बंद हो गई है। अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद ने कहा कि पैनल मिलते ही जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें