भदैंया सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी का आरोपी।
भदैंया (सुल्तानपुर) । लोहरामऊ बाजार में शनिवार की रात एसयूवी से पहुंचे चोरों ने एक किराना स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी और 20 हजार रुपये का सामान पार कर लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
लोहरामऊ बाजार में जय प्रकाश जायसवाल का किराना स्टोर है। शनिवार की रात लगभग दो बजे एक एसयूवी दुकान के सामने रुकी। उस पर सवार चोर दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर करीब 40 हजार रुपए के साथ ही 20 हजार का सामान उड़ा ले गए।
रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने जय प्रकाश को वारदात की जानकारी दी। इस पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।