अलाव में पटाखा दगने से दो बच्चे झुलसे
सुल्तानपुर। अलाव में रखा पटाखा दगने से दो बच्चे झुलस गए। परिवारीजनों ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जयसिंहपुर क्षेत्र के महमूदपुर झलियावां निवासी कुन्नन के पुत्र की बारात बृहस्पतिवार की शाम को गई थी। बारात की विदाई के दौरान पटाखे दागे गए थे। कुछ बचे पटाखे बारात में शामिल लोग वापस ले गए। शुक्रवार को घर पहुंचे अंकित (10) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी महमूदपुर झलियावां व अतुल कुमार (13) पुत्र राम प्रसाद निवासी मड़ए नुमाये ने पटाखे अलाव में डाल दिए। एक पटाखा फटने से दोनों बच्चे झुलस गए। परिवारीजन दोनों को लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।