‘जीवन में अनुशासन खिलाड़ियों का आभूषण’
क्रासर
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झारखंड में सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। जीत में विनम्रता, हार में उत्साह और जीवन में अनुशासन ही खिलाड़ियाें का आभूषण हैं। ये बातें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड के प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्र ने कहीं। वे मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता हासिल किए छात्र-छात्राआें के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में तरुण वर्ग की क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकित कुमार यादव, अमनदीप सिंह तथा किशोर वर्ग में युवराज सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इन खिलाड़ियाें का चयन भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए किया गया है। लंबी कूद एवं 100 मीटर दौड़ में कृतिका यादव तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में रोशनी तिवारी, लंबी कूद में प्रज्ञा यादव एवं चक्का फेंक में जाह्नवी पांडेय ने प्रांतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। पांच किमी तेज चाल में विद्यालय के छात्र आनंद पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके पूर्व प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजय नारायण सिंह, रेनू सिंह, सुरेंद्र पाल, अजय मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र, सुभाचंद्र त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।