फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने शहर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने शहर में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन


फोटो संख्या- 14
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार से संकल्प स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के पहले दिन जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय के नेतृत्च में बड़ी संख्या में भाजपाई शहर स्थित सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचे और झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। रेलवे स्टेशन, एसपी कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय व हनुमान तिराहे पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाने के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए हमें एकजुट होना होगा। इस मौके पर भाजपा नेता दलजीत सिंह, भूपेंद्र मिश्र, केशव सिंह, अभिनय सिंह, उमेश त्रिपाठी, अविनाश पांडेय, राम शंकर सिंह, अरुण मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें