फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेसिक शिक्षा के 485 शिक्षक जाएंगे जिले से बाहर

Mon, 26 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों की अंतरजनपदीय तबादला सूची सोमवार को जारी कर दी है। इसके मुताबिक जिले के 485 शिक्षक बाहर जाएंगे जबकि दूसरे जिले के 210 शिक्षक जिले में आएंगे। शिक्षकों के गैर जनपद तबादला हो जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



जिले में बेसिक शिक्षा के 2,064 स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 1,452 प्राथमिक स्कूल, 345 जूनियर हाईस्कूल व 267 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों के शिक्षकों के लिए अंतरजनपदीय स्थानांतरण की चल रही प्रक्रिया में जिले के 749 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से असाध्य रोग से पीड़ित होने के आधार पर 18 शिक्षकों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों का सत्यापन करके बेसिक शिक्षा सचिव के पास भेजा गया था।


मेडिकल आधार पर केवल चार शिक्षकों का आवेदन सही पाया गया जबकि 14 शिक्षकों का मेडिकल प्रपत्र सही नहीं था। सत्यापन के दौरान छह शिक्षक स्वयं तबादले से पीछे हट गए थे। तबादले के लिए आए शिक्षकों के आवेदन पत्र को बेसिक शिक्षा परिषद के पास अग्रसारित करके भेजा गया था।
विज्ञापन



सोमवार देर शाम उप्र बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल व संयुक्त सचिव मो. अल्ताफ ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इसमें जिले के 485 शिक्षकों का दूसरे जिले के लिए ट्रांसफर होने और दूसरे जिले के 210 शिक्षकों का जिले में आने की मंजूरी मिली है।


बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षकों का तबादला होने से समस्या नहीं आएगी। जिले में पहले से ही 700 शिक्षक मानक से अधिक तैनात हैं। अगर कोई स्कूल एकल शिक्षक का हो जाएगा तो उसका समायोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें