फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 476 विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला दिशा परीक्षा

Fri, 09 Feb 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला दिशा परीक्षा देते  विद्यार्थी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पहले चरण में बृहस्पतिवार को शहर के चार सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों ने अमर उजाला दिशा परीक्षा दी। इसमें 10वीं, 11वीं व 12वीं के 476 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर दिए। 10 फरवरी को कादीपुर व दोस्तपुर के सीबीएसई स्कूलों में दीक्षा परीक्षा होगी।
विज्ञापन



शहर के केएनआईसीई लालडिग्गी व सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल महुअरिया में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। शेम्फोर्ड स्कूल महुअरिया व महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने में सुबह 11 बजे से परीक्षा हुई। केएनआईसीई में 180, शेम्फोर्ड स्कूल मेंं 143, महर्षि विद्या मंदिर में 95 व सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें