फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 22 जुलाई को रोपे जाएंगे 44 लाख पौधे

Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर व ग्राम पंचायतों में 22 जुलाई को एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। इसमें सभी विभागों व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। अभियान चलाकर एक दिन में करीब 44 लाख पौधे रोपे जाएंगे। बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सीएम ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन



चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने जिले में 52 लाख पौधों को रोपने का लक्ष्य दिया है। सभी विभागों को लक्ष्य का बंटवारा भी कर दिया है। बुधवार को विकास भवन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी की सहभागिता से पौधरोपण कराने का आदेश दिया। इसमें सभी विभागों के साथ ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी शामिल कराने को कहा गया। इसके लिए पहले से ही तैयारी करने के साथ सभी को सूचित करने का आदेश दिया।


उन्होंने ग्राम विकास, राजस्व व मनरेगा की ओर से रोपे जाने वाले करीब 20 लाख पौधे की तैयारी करने का भी आदेश दिया। शाम को सीएम ने सभी के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें सभी विभागों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों ने हिस्स लिया। डीएम जसजीत कौर ने सभी विभागों को पहले से ही तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि 22 जुलाई को एक दिन में 43 लाख 90 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके बाद 15 अगस्त को करीब आठ लाख 22 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें