फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीएम आवास के 4,009 पात्रों को आज मिलेगी रकम

Mon, 18 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री आवास के 4,009 लाभार्थियों को मंगलवार को उनके बैंक खाते में सीधे धनराशि भेजी जाएगी। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से उपमुख्यमंत्री लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेजेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री आवास की पहली किस्त भेजने के लिए जिले में चयनित 4,009 पात्रों के खाते में धनराशि भेजने के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को विकास भवन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन को जानकारी दी गई। डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने पात्रों व अपात्रों के बारे में बताया। तैयारियों को देखते हुए डीआरडीए ने बैंकों को कुछ लाभार्थियों के बारे में पत्र भेजकर उनके धनराशि की निकासी पर रोक लगा दी है।


सूत्रों के मुताबिक कुछ पात्रों की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ऐसे पात्रों की धनराशि की निकासी का आदेश बैंकों को भेजा जाएगा। जांच के बाहर के लाभार्थी अपनी धनराशि की निकासी करके मकान का निर्माण करा सकेंगे। परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि पहली बार योजना में दिव्यांगों को आवास का लाभ दिया गया है। इससे लक्ष्य बढ़ा है। मंगलवार को लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें