फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पाठशाला से ऑनलाइन जुड़ीं 37 हजार महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ऑनलाइन पोषण पाठशाला में बुुधवार को जिले की करीब 37 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें शामिल आशा, आशा संगिनी व लाभार्थी महिलाओं समेत अन्य को प्रमुख सचिव व अन्य विशेषज्ञों की ओर से स्तनपान के महत्व को समझाया गया। अधिकारियों को अभियान के दौरान इसकी जानकारी महिलाओं को देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन के एनआईसी कक्ष में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के 2314 आंगनबाड़ी केंद्रों को विभाग की ओर से दिए गये स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन जोड़ा गया। विभाग के मुताबिक लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं समेत करीब 37 हजार महिलाएं कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ीं। कॉन्फ्रेंसिंग की थीम प्रभावी स्तनपान हेतु सही तकनीक के बारे में महिलाओं व विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेषज्ञों की ओर से ऑनलाइन जानकारी दी गई।
बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ऑनलाइन जुड़ते हुए विभाग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्तनपान कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। निदेशक बाल विकास समेत अन्य ने शिशुओं के वजन व आयु के हिसाब से स्तनपान के तरीके बताए। जिला कार्यक्रम अधिकारी विकासचंद्र ने बताया कि कॉन्फ्रेंसिंग में बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत लाभार्थी महिलाओं ने जुड़कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें