फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: करौंदीकलां के 36 बीडीसी ने ब्लॉक प्रमुख पर जताया अविश्वास

Wed, 31 Jul 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकलां विकासखंड के 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने फिर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत कर दी है। मंगलवार को डीएम को शपथ पत्र के साथ नोटिस देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की है। प्रमुख के खिलाफ बड़ी संख्या में बीडीसी के आने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट पहुंचे करौंदीकलां के 48 में से 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ जिला मजिस्ट्रेट कृत्तिका ज्योत्स्ना को शपथ पत्र के साथ नोटिस दिया। इसमें ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार गौतम पर प्रमुख के कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रमुख समेत उनके प्रतिनिधि सर्वेश कुमार मिश्र पर क्षेत्र पंचायत में आने वाली विभिन्न योजनाओं की धनराशि को मनमानी तरीके से खर्च करने का आरोप लगाया है।

शपथ पत्र के साथ नोटिस देते हुए आरोप लगाया कि पिछली बार कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई थी, लेकिन कुछ बीडीसी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसे पूरा दिखाकर कई प्रस्ताव पास दिखा दिए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों सुमन, नरेंद्र कुमार, कुसुम देवी, कृष्णशंकर, जगदीश, उमेश यादव समेत अन्य ने प्रमुख पर समय से क्षेत्र पंचायत की बैठक नहीं कराने व बीडीसी का विश्वास खो देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते हुए उस पर विचार के लिए 30 दिन के भीतर एसडीएम कादीपुर की मौजूदगी में तिथि तय करने की मांग की है। इसके पहले कई बार क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक वे अविश्वास पर मतदान कराने में सफल नहीं हो सके हैं। 36 बीडीसी की ओर से फिर बगावत कर देने से करौंदीकलां में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख के मामले में आए अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि उन्होंने पूरा प्रकरण सीडीओ को दे दिया है। सीडीओ अपने स्तर से इसका परीक्षण करके निर्णय लेंगे।


अविश्वास प्रस्ताव पर अधिकांश हस्ताक्षर फर्जी : प्रमुख

सुल्तानपुर। करौंदीकलां के ब्लॉक प्रमुख ने अपने खिलाफ मंगलवार को डीएम को कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के अधिकांश हस्ताक्षर को फर्जी करार दिया है। शाम को एक पत्र के जरिए अपना पक्ष जारी करते हुए ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम ने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें बीडीसी का समर्थन हासिल है। कुछ लोग कूटरचित तरीके से स्वयं फर्जी हस्ताक्षर करके अविश्वास प्रस्ताव का कई बार ऐसा मामला पेश कर चुके हैं। बताया कि न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर कुछ लोगाें ने दोबारा साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें