फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 12 करोड़ से होगा 35 सड़कों का निर्माण

Sat, 29 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 12 करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें बनाई जाएंगी। चार विधानसभा क्षेत्रों में 35 सड़कों का निर्माण होगा। शासन से धनराशि आवंटित होने के बाद कार्यदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन



शासन ने बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 12 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सभी सत्तासीन विधायकों के क्षेत्र के लिए करीब तीन करोड़ रुपये मार्च माह में जारी कर दिए थे। रकम मिलने के बाद कार्यदायी संस्था आरईडी ने कादीपुर, सदर, सुल्तानपुर व लंभुआ भाजपा विधायकों से सड़कों का प्रस्ताव मांगा था। चारों विधायकों की ओर से प्रस्ताव दे दिए गए हैं।


कादीपुर से नौ, सदर (जयसिंहपुर) से नौ, लंभुआ से 10 और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से सात प्रस्ताव दिए गए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सत्यापन के बाद टेंडर प्रक्रिया करा दी गई है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाने वाली सड़कों का काम फर्मों को सौंप दिया गया है। सड़कों का निर्माण होने से विधानसभा क्षेत्रों में कुछ आवागमन की सुविधा दुरुस्त होगी।
विज्ञापन




पूरी कर ली गई टेंडर प्रक्रिया
मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना से बनवाई जाने वाली सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रयागराज के नैनी में ब्रिज पर आवागमन की सुविधा बहाल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-आलोक सिंह, सहायक अभियंता, आरईडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें