जगदीशपुर एसओ लाइन हाजिर
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था पर एसपी ने रविवार को एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। जगदीशपुर क्षेत्र में आए दिन छिनैती, लूट, मारपीट के साथ हो रहे गंभीर अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पाने पर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह को एसपी पूनम ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया।