फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
फीका रहा अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी
विज्ञापन

क्रासर-
ब्लॉक परिसर में खालीं रहीं कुर्सियां
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-28,29
अमेठी। शासन के निर्देश पर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉकवार अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। सोमवार को स्थानीय विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, जिलाधिकारी योगेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दूबे ने संयुक्त रुप से स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। दूसरे दिन मंगलवार को प्रदर्शनी में अव्यवस्थाओं का माहौल दिखा। मेले में लगी सभी कुर्सियां खाली रहीं, जो लोग वहां पहुंचे उन्हें भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा। मेले में मृदा परीक्षण, समाज कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण के लगे स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लगा मंच व मेले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन परिचय के लिए लगी फोटो प्रदर्शनी को देखने वाला नहीं था। उद्घाटन के दिन प्रधान और रोजगार सेवकों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी लेकिन दूसरे दिन प्रचार-प्रचार नहीं होने से मेला फीका रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें