फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए निशुल्क मिली 31 हेक्टेयर भूमि

Fri, 05 Jul 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए प्रशासन ने यूपीडा की मांग पर ग्राम समाज की 31 हेक्टेयर भूमि दे दी है। इसके साथ ही भू-स्वामियों से 307 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा रही है। अभी तक करीब 114 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई है। औद्योगिक गलियारे के निर्माण से जिले में बड़े उद्योगों की स्थापना की शुरुआत होने के आसार हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कारेबन के पास नौ गांवों में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए कारेबन, चांदपुर, कल्याणपुर, लठवा, सेमरी महमूदपुर व अमिलिया सिकरा समेत नौ गांवों के भू-स्वामियों से चिह्नित भूमि बैनामा ली जा रही है।

अभी तक 869 भू-स्वामियों से 114 हेक्टेयर भूमि ली जा चुकी है। इस बीच औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए यूपीडा ने प्रशासन से इन ग्राम पंचायतों की ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी। यूपीडा के पत्र पर जिला प्रशासन ने इन गांवों की करीब 31 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औद्योगिक कॉरिडोर में उद्योगों की स्थापना का काम शुरू होगा। इसमें कई बड़े उद्योग लगने की चर्चा चल रही है। औद्योगिक गलियारा में उद्योग लगने से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। औद्योगिक गलियारा में कुछ एमओयू पर हस्ताक्षर कर विभिन्न उद्योगों में निवेश करने की स्वीकृति देने वालों को भी कुछ भूमि देने की चर्चा चल रही है।


भूमि खरीदने के लिए मांगे गए 100 करोड़ रुपये
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बताया कि यूपीडा को ग्राम समाज की भूमि निशुल्क देने का प्रस्ताव भेजा गया है। जुलाई के आखिर तक भू-स्वामियों से अधिक से अधिक भूमि बैनामा लेने पर जोर है। भूमि बैनामा का भुगतान करने के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग यूपीडा से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें