फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेलीगेट चुनाव के लिए 234 ने दाखिल किया नामांकन

Sat, 28 Sep 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में प्रबंध समिति का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में प्रबंध समिति के डेलीगेट का चुनाव लड़ने के लिए 274 लोगों ने पर्चे खरीदे। इसमें 234 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। डेलीगेट का चुनाव चार अक्तूबर को होगा।
चीनी मिल परिसर में बारिश के बावजूद भारी गहमा-गहमी रही। डेलीगेट का चुनाव लड़ने के लिए 274 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। काफी मान-मनौव्वल के बाद 40 लोगों ने पर्चा खरीदने के बाद भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए। अब चार अक्टूबर को होने वाले डेलीगेट के चुनाव में सिर्फ 34 सीटों पर ही रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। किसान सहकारी चीनी मिल में कुल 18,000 किसान सदस्य हैं। इसमें डेलीगेट की कुल संख्या 200 की है। 200 सीटों पर डेलीगेट का चुनाव होना है। इसमें चीनी मिल से सदस्यता लिए किसान ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल में नामांकन के लिए कुल तीन काउंटर बनाए गए थे, जिस पर दिनभर नामांकन पत्रों की खरीदारी व दाखिला प्रक्रिया चलती रही। चुनाव संचालन का कार्य देख रहे पूर्व मुख्य गन्नाधिकारी गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की नियमावली के तहत किसानों को सहूलियतें दी गई। समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह को चुनाव का मुख्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस मौके पर चीनी मिल के महाप्रबंधक विनोद कुमार यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल, गन्ना निरीक्षक बांकेलाल, जयसिंहपुर सीओ प्रशांत सिंह नगर कोतवाल व गोसाईगंज की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें