फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से सवा दो लाख लूटे

Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर/मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर में लखनऊ-बलिया हाईवे पर राघवपुर शुक्ल गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर पंपकर्मियों से सवा दो लाख रुपये की लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




केएनआई के सेवानिवृत उपप्राचार्य सुशील सिंह के बेटे दिव्यांशु सिंह निवासी गोमतीनगर, कोतवाली नगर का जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया हाईवे पर राघवपुर शुक्ल के पास पेट्रोल पंप है। बुधवार रात पेट्रोल पंप के मैनेजर शिवराम पाल निवासी महमूदपुर जंगल थाना मोतिगरपुर अपने तीन अन्य कर्मियों के साथ पंप पर मौजूद थे।

मैनेजर का आरोप है कि बुधवार रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप बंदकर वह कार्यालय के बगल के कमरे में खाना खाने गए थे जबकि अन्य तीनों पंप कर्मी ऑफिस में ही मौजूद थे। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश पंप पर पहुंचे।
विज्ञापन


एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा था जबकि दो नकाबपोश बदमाश ऑफिस में घुस गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, दोनों बदमाशों ने तमंचों के जोर पर 2.14 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाइक से कादीपुर की तरफ भाग निकले।

मैनेजर शिवराम पाल के मुताबिक सबसे पहले उन्होंने घटना की सूचना पंप मालिक को दी। पंप मालिक के कहने पर उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जांच के लिए लेकर चली गई है।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब स्वाॅट टीम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने भी घटना को लेकर मैनेजर से ऑफिस के कमरे में पूछताछ की। पूछताछ के बाद स्वाॅट टीम मोतिगरपुर की तरफ निकल गई। पुलिस नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है।





वारदात को संदिग्ध मान रही पुलिस

जहां एक तरफ पेट्रोल पंप संचालक दिव्यांशु सिंह घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ जयसिंहपुर पुलिस लूट की घटना को मारपीट की घटना बता रही है। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद सिंह ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। मामला मारपीट का है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें