विंदेश्वरीगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी बल्दीराय में 102 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 22 महिलाएं उच्च जोखिम श्रेणी में पाई गईं। चिकित्सकों ने जांच के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। कुल 35 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया, वहीं 10 महिलाओं को आयरन की दवा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भावस्था में नियमित जांच, पौष्टिक आहार और चिकित्सक की सलाह का पालन करने के लिए जागरूक किया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजेश प्रजापति, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सरिता रानी, केके दुबे और स्टाफ नर्स दीपमाला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।