मकान के बरामदे में घुसा ट्रैक्टर
फोटो संख्या-53
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। बौरा जगदीशपुर गांव में सड़क किनारे स्थित एक मकान के बरामदे में सोमवार की रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खुस गया। हादसे में बरामदे में सो रही एक बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बौरा जगदीशपुर गांव के बाहर श्रीपति पांडेय का मकान है। सोमवार की रात श्रीपति की पत्नी कलावती पांडेय (80) अपने मकान के बाहर स्थित टिन शेड के बरामदे में सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टिन शेड के बरामदे में घुस गया।