फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को चलेगा अभियान
विज्ञापन

एक जुलाई से होगा शुभारंभ
अभियान के लिए बीएलओ की तैनाती व अन्य तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर एक जुलाई से विशेष पंजीकरण अभियान का शुभारंभ होगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में बूथवार बीएलओ की तैनाती का कार्य पूरा कर लिया गया है और अन्य तैयारियां जोरों पर हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपजिला निर्वाचन अधिकारी ईश्वरचंद्र ने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार प्रवीण कुमार को पत्र भेजकर बताया कि एक जुलाई से विधानसभा क्षेत्र में नए युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर विशेष अभियान का शुभारंभ होगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। तहसीलदार ने बताया कि अभियान के तहत नौ जुलाई और 23 जुलाई को विशेष तिथि नियत की गई है। विधानसभा क्षेत्र में 341 बूथों के सापेक्ष 341 बीएलओ की तैनाती का काम पूरा कर लिया गया है। अन्य तैयारियां चल रही हैं। बूथवार तैनात किए गए बीएलओ को प्रारूप 6,7,8 एवं 8 क उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें