फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में बनेगा मैरिज हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में बनेगा मैरिज हॉल
विज्ञापन

अमेठी। नगर पंचायत के रायपुर फुलवारी मोहल्ला वार्ड नंबर एक के लोग काफी दिनों से मोहल्ले में एक मैरिज हॉल बनवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। वार्ड निवासी सभासद अशोक सरोज ने वार्ड के लोगों की समस्या को देखते हुए उनकी मांग पर नगर पंचायत की बैठक में मैरिज हॉल बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा था। शासन की ओर से मैरिज हॉल बनने के लिए भूमि का चिन्हांकन व मूल्यांकन स्थानीय तहसील प्रशासन की ओर से कराया गया। बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि ईओ के माध्यम से मैरिज हॉल के लिए प्रस्तावित भूमि का मूल्यांकन कराकर रिपार्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें