फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में उलाहना देने गए पिता पर तमंचे से फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में उलाहना
विज्ञापन

देने गए पिता पर फायर झोंका
क्रासर-
थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे भोरई सिंह का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे भोरई सिंह मजरे बेहटा में बच्चों के विवाद में उलाहना देने गए पिता पर विपक्षी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। हमले में घायल पिता को यूपी 100 ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे भोरई सिंह मजरे बेहटा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह के पुत्र प्रिंस और गौरव सोमवार को पड़ोस के गांव में निमंत्रण गए थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर गांव के राजेश सिंह ने भोले सिंह के बच्चों की पिटाई कर दी थी। आरोप है कि जानकारी होने के बाद भोले सिंह रात करीब 10 बजे नरसिंह उर्फ कल्लू व धीरेंद्र को साथ लेकर राजेश के घर उलाहना देने गए। वहां राजेश व भोले के बीच कहासुनी के साथ ही धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच राजेश ने तमंचे से भोले सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली भोले के पेट को छूती हुई निकल गई। घटना में भोले सिंह घायल हो गए। सूचना पर पुहंची यूपी 100 भोले को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गई। वहां हालात में सुधार होने के बाद भोले सिंह मुुंशीगंज थाने पहुंचे। मामले की तहरीर थानाध्यक्ष शिवबालक को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें