अखंडनगर। क्षेत्र के बारी सहिजन गांव निवासी सुशील तिवारी के घर शनिवार की रात घर में घुसे चोर बक्सा और अटैची उठा ले गए।
चोरों ने बक्सा और अटैची को तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पार कर दिए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।