स्वच्छता की दिलाई शपथ
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शहर स्थित मनीषी महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्वच्छता पखवारे का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डीएम योगेश कुमार ने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ गौरीगंज ब्लॉक व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, डीपीआरओ बनवारी सिंह, बीडीओ गौरीगंज प्रभात द्विवेदी, जिला समन्वयक आरपी सिंह, एडीओ पंचायत ओम प्रकाश दुबे के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।