फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर होमगार्डों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर होमगार्डों का धरना समाप्त
विज्ञापन

फोटो संख्या-7
सुल्तानपुर। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को एसडीएम सदर के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर अगस्त में मांगे पूरी नहीं हुईं तो सितंबर में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कई दिनों से शहर के सीताकुंड घाट पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। शुक्रवार को एसडीएम सदर प्रमोद कुमार पांडेय और सीओ सिटी श्याम देव धरना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ने उनकी मांगे जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फिरोज अहमद, प्रदेश महामंत्री बीएन मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें