सर्पदंश से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। चक बभनगवां गांव में बुधवार की दोपहर घर में काम कर रही एक महिला को सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय। कुड़वार थाना क्षेत्र के चक बभनगवां गांव निवासी मंजूर अहमद की पत्नी शहनाज बानो (27) मंगलवार की दोपहर घर में काम कर रही थी तभी उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजन शहनाज को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन शहनाज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।