फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सभासद पद के लिए 19 नामांकन पत्र दाखिल

Thu, 20 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में सदस्य पद का नामांकन पत्र दाखिल करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सभासद के लिए 19 पर्चे भरे गए। इसमें नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के लिए 11 व चारों नगर पंचायतों में सभासद के आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए। तीसरे दिन अध्यक्ष पद का कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन



नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। इसमें मॉर्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी शशांक पांडेय समेत दो अन्य ने पर्चा लिया। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए नपा में 16 नामांकन पत्र खरीदे गए। विभिन्न वार्डों के सभासद के लिए अभी तक 249 नामांकन पत्र लिए गए।


नगर पंचायत दोस्तपुर के अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं जबकि सदस्य के लिए 51 पर्चे बिक चुके हैं। दोस्तपुर के विभिन्न वार्डों के लिए अभी तक नौ नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 18 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। विभिन्न वार्डों से सदस्य पद के लिए 39 पर्चे खरीदे गए हैं। एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।
विज्ञापन



कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अभी तक नौ पर्चे खरीदे गए हैं जबकि सदस्य के लिए 66 पर्चे बिके हैं। कोइरीपुर में अभी तक कोई पर्चा नहीं भरा गया है। लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीसरे दिन तक कुल 39 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। विभिन्न वार्डों से सदस्य पद का 142 नामांकन पत्र बिके हैं। अभी तक लंभुआ में अध्यक्ष पद का एक और सदस्य के छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।


तीन दिन की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका परिषद व चारों नगर पंचायतों में अभी तक अध्यक्ष पद के 93 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। पालिका व चारों नगर पंचायत के सदस्य पद के 547 पर्चे लिए गए हैं। अभी तक पांचों नगर निकायों को मिलाकर अध्यक्ष पद का एक और सदस्य पद के 27 पर्चे भरे गए हैं। अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया हैै। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि तीसरे दिन तक नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें