सुल्तानपुर में रामकली बालिका इंटर कॉलेज में सीटेट देने पहुंचे अभ्यर्थी। -संवाद
सुल्तानपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार को 23 केंद्रों पर किया गया। दोनों पालियों में कुल 1,857 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को कड़े इंतजामों के बीच आयोजित की गई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें पंजीकृत 9377 अभ्यर्थियों की तुलना में 8,398 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 979 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। इसमें नामांकित 9,071 की तुलना में 8,193 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 878 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
सर्वाधिक अभ्यर्थी गनपत सहाय पीजी कॉलेज और कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान लाल डिग्गी में आवंटित हुए थे। सबसे कम अभ्यर्थियों का केंद्र एसके प्रेसीडेंसी स्कूल ओदरा रहा। सिटी कोआर्डिनेटर की भूमिका शेषमणि मिश्रा ने निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई।