फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1856 मरीजों ने आरोग्य मेले में कराई जांच

Sun, 20 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें कुल 1,856 मरीजों ने जांच कराई और दवाएं लीं।
विज्ञापन



जिले के ज्यादातर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों में वायरल के केस पाए गए। बुखार, जुकाम, पेटदर्द आदि के ज्यादा रोगी भी आए। इस दौरान 527 लोगों की कोविड स्क्रीनिंग और 27 की आरटीपीसीआर जांच भी की गई। इनमें कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया। इसके अलावा 25 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कई स्वास्थ्य केंद्राें का भ्रमण किया। हालांकि कुछ केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी के कारण फार्मासिस्ट भी मरीज देखते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें