फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पथ प्रदर्शक व सच्ची मित्र होती हैं पुस्तकें’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पथ प्रदर्शक व सच्ची
विज्ञापन

मित्र होती हैं पुस्तकें’
क्रासर
केंद्रीय विद्यालय अमहट में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
फोटो संख्या-14
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को केंद्रीय विद्यालय अमहट में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय में बच्चों की ओर से लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी का शिक्षकों ने अवलोकन किया। बुधवार को केंद्रीय विद्यालय अमहट में हिंदी पखवाड़ा के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों में पठन-पाठन के प्रति अभिरुचि का विकास था। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों व छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के प्रति प्रेरित किया। कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं। पुस्तकें हमें सद्मार्ग पर चलने को प्रेरित करती हैं। प्रदर्शनी में शिक्षकों व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के छात्रों ने छात्रोपयोगी विभिन्न हिंदी पुस्तकों का स्टॉल लगाया। साथ ही साहित्य, समाज, संस्कृति से जुड़ी शिक्षा उपयोगी पुस्तकें भी प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें