अमेठी में आठ जनवरी तक बंद रहेंगे जूनियर स्तर के स्कूल
गौरीगंज। जिले में हो रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने प्राथमिक व जूनियर स्तर के सभी स्कूल को आठ जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। इस पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के साथ मान्यता प्राप्त स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया। ये स्कूल नौ जनवरी को पूर्ववत समय पर खुलेंगे।