206 शिकायतों में केवल 13 निस्तारित
क्रासर-
एडीएम की अध्यक्षता में हुआ तहसील दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26
अमेठी। अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद्र व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को सभागार में तहसील दिवस आयोजित हुआ। तहसील दिवस में कुल 206 शिकायतें आईं जिनमें सुनवाई के दौरान 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। दिवस में राजस्व विभाग से 97, पुलिस की 46, विकास विभाग की 18 तथा 45 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं। एडीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण किया जाय। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, सीओ जटाशंकर मिश्र, नायब तहसीलदार बीके सिंह, बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव व विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।