दो थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला
गौरीगंज। पुलिस अधीक्षक पूनम ने बृहस्पतिवार देर रात दो थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। एसपी ने संग्रामपुर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह को जगदीशपुर का थानाध्यक्ष व जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजकुमार यादव को संग्रामपुर की जिम्मेदारी दी है। दोनों को तत्काल नए तैनाती स्थल के थानों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।