फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुफ्त शिक्षा के लिए 1585 बच्चों ने दी परीक्षा

Mon, 04 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जीआईसी में रविवार को प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्षक। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राइमरी स्कूलों के कक्षा पांच के बच्चों की विद्या ज्ञान परीक्षा रविवार को तीन केद्रों पर दो पालियों में हुई। जिले के 14 ब्लाॅकों के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1585 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जबकि 665 बच्चे अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक छात्राओं व दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक छात्रों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए जिले के 2250 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन



शहर स्थित जीआईसी में परीक्षा के लिए 722 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। यहां 475 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जबकि 247 बच्चे अनुपस्थित रहे। जीआईसी कादीपुर में 695 बच्चे पंजीकृत थे। यहां पर 531 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं केशकुमारी जीजीआईसी में 833 बच्चे पंजीकृत थे। यहां पर 579 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 263 अनुपस्थित रहे।


गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चयनित बच्चों को छह से कक्षा 12 तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही बालक व बालिकाओं को रहने के लिए मुफ्त छात्रावास, किताबें व खेलकूद की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में चयनित बच्चे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आखिरी चरण में बच्चों का साक्षात्कार होगा। शिव नाडर फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई परीक्षा में चयन के बाद बच्चे अपनी पसंद के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। फाउंडेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर एसके माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश से करीब 300 बच्चों का चयन होगा।

जीआईसी में रविवार को प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्षक। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें