फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोजगार मेले में 158 युवाओं का हुआ चयन

Sun, 11 Feb 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दूबेपुर के कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र अकारीपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 214 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 158 युवाओं का चयन व 10 को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


अकारीपुर में आयोजित रोजगार मेले में पांच निजी कंपनियां आई थीं। कंपनियों की ओर से कुल 214 युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। इनमें से 10 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। साथ ही 158 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया गया। इन लोगों को बाद में जॉइनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने दीप जलाकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक संदीप ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक नीरज यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित यादव, पंकज तिवारी, विभांकर प्रताप सिंह, इश्तियाक खान, नफीस खान, दीक्षा सिंह, महिमा, पूजा, शिवानी व इसरार खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें