फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हटेंगे माध्यमिक विद्यालयों से सरप्लस टीचर
विज्ञापन

क्रासर
शासन के निर्देश पर मांगी गई विद्यालयों की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले के कई सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षक कार्य कर रहे हैं। छात्र संख्या कम होने के बावजूद शिक्षकों का वेतन निर्गत हो रहा है। शासन ने ऐसे विद्यालयों की सूचना मांगी है, जिनमें छात्र संख्या के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या अधिक हो। ऐसे विद्यालयों में जहां छात्र संख्या अल्प होगी एवं कार्यरत शिक्षक ज्यादा होंगे, उन्हें अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से विषयवार, छात्र संख्यावार अनुमोदित शिक्षकों की सूचना भेजने को कहा है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय विद्यालयों में सरप्लस/कार्यरत शिक्षकों की सूचना शासन को भेज दी गई है। 15 किलोमीटर की परिधि में संचालित होने वाले विद्यालयों की भी रिपोर्ट भेजी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति का निर्धारण निदेशालय स्तर से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें