जुलाई से होगा डोर-टू-डोर मतदाता सूची सर्वेक्षण
क्रासर
बूथों पर आयोजित होंगे विशेष कैंप
गौरीगंज। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों में युवा मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सोमवार को मीडिया से मुखातिब डीएम योगेेश कुमार ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक बीएलओ जहां डोर-टू-डोर सर्वेक्षण व पंजीयन का कार्य पूरा करेंगे वहीं नौ जुलाई व 23 जुलाई को बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के साथ सूची में अंकित नाम, पता व आयु में संशोधन करवा सकता है। डीएम ने बताया कि सर्वें कार्य में बीएलओ को इपिक व जेंडर रेशियो की पूरी जानकारी दी जा चुकी है। डीएम ने बताया कि सर्वेक्षण व पंजीयन कार्य शुरू होने के पूर्व जिले में 6,99,665 पुरुष व 6,15,381 महिला मतदाता के साथ ही 122 अन्य के साथ कुल 13,15,168 मतदाता हैं।