फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में लगाया राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कैंप लगाया
विज्ञापन

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल परिसर में राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कैंप लगाया। कैंप में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों को कांग्रेसियों ने फल वितरित किया और उनसे नाम, पता, मोबाइल नंबर लेकर रजिस्टर में दर्ज किया। कैंप जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष हाजी मो. जमा खां, विचार विभाग के प्रदेश सचिव पवन मिश्र, जिला चेयरमैन अजय त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, पवन मिश्र नन्हे, ओमप्रकाश दुबे, रिजवान अहमद, हौंसिला प्रसाद भीम, धर्मराज मिश्र, जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन मनीष तिवारी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें