सीएचसी पर बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू
फोटो संख्या-26
अमेठी। शासन की पहल पर अधिकारियों-कर्मचारियों की सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमीट्रिक डिजिटल हस्ताक्षर शुरू किया गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी चिकित्सकों व अन्य सभी कर्मचारियों का बुधवार को बायोमीट्रिक पंजीकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि वृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की बायोमीट्रिक डिजिटल हस्ताक्षर से उपस्थिति दर्ज हुई। इस प्रणाली से कोई असुविधा नहीं हो रही है। इससे कर्मचारी समयबद्ध होंगे।